आपके लिए कुछ और जवाब
- पीरियड का दर्द क्यों होता है?
- पीरियड का दर्द मेरी जाँघों (थाइज़) तक क्यों जाता है?
- पीरियड के दर्द के लक्षण क्या हैं?
- पीरियड के दर्द को तुरंत कैसे रोकें?
- पीरियड के दौरान पीठ में दर्द क्यों होता है?
- पीरियड के दौरान पेट दर्द (ऐंठन) से तुरंत और प्राकृतिक रूप से राहत कैसे पाएं?
- पीरियड के दौरान दस्त (डायरिया) क्यों होते हैं?
हल्के से मध्यम पीरियड दर्द के लिए, सबसे अच्छा इलाज है घरेलू नुस्खों और दर्द निवारक दवाओं का ऐसा मेल जो व्यक्ति की ज़रूरत और दर्द की तीव्रता के अनुरूप हो। यदि पीरियड का दर्द बहुत ज़्यादा या लगातार बना रहता है, या अगर ‘रेड फ़्लैग’ लक्षण दिखाई देते हैं, तो स्त्री रोग विशेषज्ञ (गयनेकोलॉजिस्ट) से सलाह लेना ज़रूरी है।
कई महिलाओं के लिए, डॉक्टर द्वारा सुझाई गई एन.एस.ए.आई.डी(नॉन-स्टेरॉयडल एंटी-इंफ्लेमेटरी दवाएँ) बहुत प्रभावी होती हैं। ये दवाएँ प्रोस्टाग्लैंडिन्स के उत्पादन को कम करके काम करती हैं।
दवा के अलावा, कुछ आसान और सुलभ घरेलू उपचारों में शामिल हैं: पेट पर गर्म सिकाई करना (जैसे हॉट वॉटर बॉटल या हीटिंग पैड का उपयोग करके), हल्का व्यायाम (जैसे योग या चलना), और आहार में बदलाव लाना।
भारत में, अदरक और काली मिर्च का मिश्रण या जीरा (कुमिन) और अजवाइन (कैरम सीड्स) जैसी सामग्री वाली हर्बल चाय भी पारंपरिक रूप से लोकप्रिय हैं। ये अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों और ऐंठन (क्रैम्प्स) को कम करने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं।
एक अनुमान के अनुसार, भारत में 60-90% किशोरियाँ और युवा महिलाएँ पीरियड दर्द का अनुभव करती हैं, फिर भी इस परेशानी को अक्सर यह कहकर नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है कि “पीरियड दर्द सबको होता है।”
आपकी #स्टॉप-द-पीरियडपेन की यात्रा यहाँ से शुरू होती है
हर महीने, करोड़ों भारतीय लड़कियाँ और महिलाएँ चुपचाप पीरियड का दर्द सहती हैं क्योंकि उन्हें बताया जाता है कि उनका तीव्र स्तर पर पीरियड दर्द (डिसमेनोरिया) सामान्य है। हमारा उद्देश्य इस चुप्पी को तोड़ना है। #स्टॉप-द-पीरियडपेन अभियान आपको 3 सरल सच्चाइयों से सशक्त (एम्पोवेर) बना रहा है।
आपके लिए कुछ और जवाब
- पीरियड का दर्द क्यों होता है?
- पीरियड का दर्द मेरी जाँघों (थाइज़) तक क्यों जाता है?
- पीरियड के दर्द के लक्षण क्या हैं?
- पीरियड के दर्द को तुरंत कैसे रोकें?
- पीरियड के दौरान पीठ में दर्द क्यों होता है?
- पीरियड के दौरान पेट दर्द (ऐंठन) से तुरंत और प्राकृतिक रूप से राहत कैसे पाएं?
- पीरियड के दौरान दस्त (डायरिया) क्यों होते हैं?
हमारा पीरियड पेन कैलकुलेटर आज़माइए़
जानना चाहते हो कि आपका पीरियड दर्द वाकई कितना ज़्यादा है? बस कुछ ही क्लिक में पता करें कि आपका दर्द सामान्य है या खतरे की बड़ी घंटी।
